Arthgyani
होम > न्यूज > फोन पे ने यस बैंक छोड़ कर ICICI बैंक के साथ की साझेदारी

फोन पे ने यस बैंक छोड़ कर ICICI बैंक के साथ की साझेदारी

फोन पे पर लोगों का  भुगतान रुक गया था।

यस बैंक पर संकटों के बादल छाए हुए हैं। यस बैंक के शेयरों की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी एसबीआई खरीदने जा रहा है। यस बैंक के हालातों को देखते हुए खाताधारकों की मुश्किलें बनी हुई हैं। यस बैंक की स्थिति का खाताधारकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। खाताधारकों को यस बैंक में जमा पैसों के लिए भी चिंता बनी हुई है।

इन सभी समस्यों के बीच डिजिटल भुगतान करने वाली कंपनी फोने पे के लिए भी संकट बन गया था। यस बैंक के हालत की वजह से फोने पे का काम ठप पद गया था। लेकिन फोन पे ने अपनी सेवाओं को शुरू कर दिया है। फ़ोन पे ने ICICI बैंक के साथ साझेदारी कर डिजिटल पेमेंट का भुगतान करना शुरू कर दिया है।

फोन पे ने शुरू की अपनी सेवाएं 

यस बैंक के संकट के बाद फोन पे के लिए भी बड़ा संकट बन गया था। फोन पे पर लोगों का  भुगतान रुक गया था। लेकिन फोन पे ने ग्राहकों का ख्याल रखते हुए अपनी साझेदारी ICICI बैंक के साथ जोड़ अपनी सेवाओं को शुरू कर दिया है। अब फोन पे पर सारी डिजिटल पेमेंट ICICI बैंक द्वारा की जायेगी।

फोन पे की सुविधाएं शुक्रवार को बाधित हो गई थी। ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पद रहा था। upi से भी लें दें में समस्या आ रही थी। लेकिन फोन पे ने अपने ग्राहकों की समस्या का संदान करते हुए फोन पे की सुविधा आईसीआईसीआई बैंक के साथ जोड़ कर शुरू कर दी हैं।