Arthgyani
होम > बाजार > Share Market News: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग

Share Market News: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग

सोमवार को कारोबार के पहले दिन BSE करीब 184 अंक की तेजी और Nifty 56.60 अंक की तेजी देखने को म‍िली।

आज यानी 17 अगस्त 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। सोमवार को कारोबार के पहले दिन BSE करीब 184 अंक की तेजी के साथ 38062.07 अंक के स्तर पर खुला। वहीं Nifty 56.60 अंक की तेजी के साथ 11235.00 अंक के स्तर पर खुला। गौरतलब है, शुक्रवार को BSE 122.45 अंक ऊपर और Nifty 52.85 पॉइंट के उछाल के साथ खुला था।

इन कंपिनयों ने लगाई छलांग

आज BSE में शुरुआत में कुल 1325 कंपिनयों में ट्रेडिंग शुरू हुई, जिनमें करीब 1013 के शेयर तेजी के साथ और 250 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 62 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। कारोबार के शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। वहीं सन टीवी के शेयर में 10 फीसदी और जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त

शुक्रवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट और बढ़त दोनों देखने को मिली। बता दें, अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ 34.30 अंक ऊपर 27,931.00 पर बंद हुआ था।