Arthgyani
होम > न्यूज > शेयर बाजार: येस बैंक के शेयर में आई बड़ी गिरावट

शेयर बाजार: येस बैंक के शेयर में आई बड़ी गिरावट

येस बैंक के उपभोगता नहीं निकाल सकते महीने में 50 हजार रूपये

येस बैंक की हालत इन दिनों खाफी खस्ता चल रही है। आज येस बैंक के शेयरों में काफी निराशा देखने को मिली है। ये सब रेजिर्व बैंक ने येस बैंक पर रोक लगाने के बाद हुआ है। आज सुबह 25 प्रतिशत तक गिर कर खुला था। लेकिन धीरे धीरे करोबार के चलते 50 प्रतिशत तक निचे चला गया। बीएसई पर येस बैंक का शेयर 24.96 प्रतिशत गिरकर 27.65 रूपये प्रति शेयर खुला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में येस बैंक का शेयर 20 प्रतिशत गिरावट के साथ 29.45 रूपये पर खुला। लेकिन 11 बजे तक 50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18.40 रूपये प्रति शेयर तक पहुंच चूका है। येस बैंक के अलावा अन्य बैंकों के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

येस बैंक के ग्राहक नही निकाल सकते महीने में 50,000 रूपये  

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में आरबीएल बैंक का शेयर 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला वहीँ इंडसइंड बैंक के शेयर में 11 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में कमी देखने को मिली। भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में 7 प्रतिशत की गिरावट आई है और एक्सिस बैंक के शेयरों में 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।  5 मार्च को रिज़र्व बैंक ने येस बैंक पर रोक लगा दी थी।  और येस बैंक के निदेशक मंडल को भी भंग कर दिया था।  उसके बाद ही येस बैंक के शेयरों में गिरावट आई है।

येस बैंक के उपभोगताओं पर भी महीने में 50 हजार रूपये निकालने पर रोक लगाईं है।  येस बैंक अब न किसी को लोन दे सकता है।  न ही किसी तरह का कोई निवेश कर सकता है।  एसबीआई बोर्ड ने येस बैंक को सैधांतिक मंजूरी दे दी है।  वो इस लिए येस बैंक फिलहाल नकदी के संकट में उलझा हुआ है।  इस संकट से निकलने के लिए एसबीआई बैंक ने ये मंजूरी दी है।