Arthgyani
होम > न्यूज > Trump का भारत दौरा इन मुद्दों पर रहेगी नजर

Trump का भारत दौरा इन मुद्दों पर रहेगी नजर

दोनों ही देश अपनी प्रतिबद्धताओं पर जमे हुए हैं

आगामी सप्ताह में अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का भारत दौरा इन दिनों सुर्ख़ियों में है|विदित हो कि ट्रम्प 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं|अमेरिकी राष्ट्रपति के इस दौरे पर किसी भी व्यापारिक समझौते के आसार फिलहाल नजर नही आ रहे हैं|ये बातें Trump ने खुद ने दौरे से ठीक पहले कही थी|अपने बयान में उन्होंने अमेरिकी व्यापार के प्रति भारतीय व्यवहार को लेकर चिंता भी जताई थी|हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय इस दौरे पर 5 एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना जता रहा है|आगामी दौरे के नतीजे चाहे जो भी हों पर Trump  के भारत दौरे पर पूरी दुनिया की निगाहें लगी हुई हैं|

अलग अलग प्रतिबद्धताएँ:

Trump के भारत दौरे पर एक बात तो स्पष्ट है कि दोनों ही देश अपनी प्रतिबद्धताओं पर जमे हुए हैं|ट्रम्प जहां भारतीय बाजार में दखल की आशा रखते हैं तो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भारतीय हितों का प्रोत्साहन चाहते हैं|ट्रम्प के दौरे से पूर्व के बयानों को उनकी दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा सकता है|दौरे से ठीक पहले ट्रम्प ने पीएम मोदी की तारीफ भी की पर समझौते कि संभावना से इनकार भी किया|अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनावी वर्ष में Trump का ये भारत दौरा खुद उनके लिए भी काफी महत्वपूर्ण है|अमेरिका के उद्योग जगत से राष्ट्रपति तक सफ़र तय करना ट्रम्प की रणनीतिक कुशलता का प्रतीक है तो वहीं बड़ी बहुमत के करिश्मे के सत्ता में वापसी करना पीएम मोदी की सफलता का प्रमाण है|ऐसे में दौरे से ठीक पहले Trump के विपरीत बयानों को उनकी दबाव बनाने की रणनीति भी माना जा सकता है|

ये होंगे प्रमुख मुद्दे:

सत्ता में आने के साथ ही मेक इन इंडिया मोदी सरकार का प्रमुख नारा है|इसी प्रकार Trump भी अमेरिका फर्स्ट के नारे के साथ सत्ता तक पहुंचे थे|इन नीतियों में दोनों नेताओं की प्रतिबद्धता को समझा जा सकता है|ध्यान रहे अमेरिकी उत्पादों पर भारत के शुल्क दरों को लेकर है  ट्रंप ने नाराजगी जताई थी|बाद में भारत को जीएसपी सूची से बाहर भी किया था|ऐसे में  भारत की चिंता जीएसपी सूची में पुनः शामिल होना भी है|गौरतलब है कि अमेरिका जीएसपी के तहत विकासशील देशों के उत्पादों को अपने यहां डयूटी फ्री एंट्री देता है। अमेरिका ने भारत को जीएसपी की सूची से हटाने का कारण भारत के बढ़े शुल्क के कारण दोनों देशों के बीच व्यापारिक असंतुलन को बताया था|भारत की प्रतिबद्धता है कि अमेरिका इस्पात व एल्युमिनियिम उत्पादों पर बढ़े हुए शुल्क को वापस ले। जबकि अमेरिका कृषि, डेयरी व चिकित्सा उपकरणों के लिए भारत में अधिक पहुंच चाहता है।

ये मुद्दे भी विचाराधीन हैं:

विश्व के दो सबसे काबिल नेताओं की मुलाक़ात पर पूरे विश्व की निगाहें होंगी|भारत की चाहत है Trump के इस दौरे में कम से कम कुछ मुद्दों पर सहमति अवश्य|शायद इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की अगवानी की भव्य तैयारिया की हैं|इस दौरे पर चर्चा में शामिल प्रमुख मुद्दों में  एच1बी वीजा का मामला  भी है|ज्ञात हो कि इस वीजा के 70 प्रतिशत आवेदक भारतीय होते हैं, लेकिन अप्रैल से नई व्यवस्था शुरू की जा रही।नयी व्यवस्था लागू होने के बाद भारतीयों को अमेरिका में नौकरियों पर जाने में समस्या का सामना करना पड़ेगा|इसके अलावा आतंक-विरोधी सहयोग  एवं रक्षा सौदों पर चर्चा भी भारतीय प्राथमिकताओं में शामिल होगा|