Arthgyani
होम > न्यूज > अर्थव्यवस्था समाचार > Repo Rate | रेपो रेट क्या है? जानिए अर्थव्यवस्था व आम नागर‍िक पर क्या है इसका असर

Repo Rate | रेपो रेट क्या है? जानिए अर्थव्यवस्था व आम नागर‍िक पर क्या है इसका असर

RBI द्वारा बैंको (देश में जितने भी कमर्श‍ियल बैंक हैं) से वसूल की जाने वाली ब्याज दर रेपो रेट (Repo Rate) कहलाती है।

Reserve Bank of India हर दो महीने में अपनी आर्थ‍िक नीतियों की समीक्षा करता है। मौद्रिक नीति कि घोषणा के साथ ही वह ब्याज दरों में फेरबदल करता है। जिसके चलते अक्सर सुनने को मिलता है कि रिजर्व बैंक ने Repo Rate में कटौती कर दी। शायद इस शब्द के प्रयोग और अर्थ से आप अंजान होंगे। इसलिए हम बता रहे हैं इसका महत्व और इसका हमारे ऊपर क्या असर है?

रेपो रेट का अर्थ|Meaning of Repo Rate

रेपो रेट (Repo Rate) Repurchase Rate और Repurchase Agreement Rate का शॉर्ट फॉर्म है। RBI द्वारा बैंको (देश में जितने भी कमर्श‍ियल बैंक हैं) से वसूल की जाने वाली ब्याज दर रेपो रेट (Repo Rate) कहलाती है। एक लाइन में कहें तो Repo Rate वह दर है, जिस पर RBI बैंको को कर्ज देता है।

ऐसे समझिए… जब हम अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए किसी बैंक से लोन लेते हैं। साथ ही उस लोन के बदले बैंक को ब्याज देते हैं। इस तरह देश के सभी बैंक अपनी जरूरत और कामकाज के लिए RBI से लोन लेते हैं, इस लोन के एवज में बैंक RBI को जो ब्याज चुकाते हैं, वह रेपो रेट (Repo Rate) कहलाती है।

रेपो रेट का असर|Effect of Repo Rate

रेपो रेट (Repo Rate) का सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था के साथ आम आदमी की जेब में पड़ता है। यदि RBI बैंको की रेपो रेट (Repo Rate) बढ़ा देता है तो बैंक भी अपने ग्राहकों को जारी किए गए लोन (होम लोन, वाहन लोन, बिजनेस लोन, पर्सनल लोन आदि) पर ब्याज बढ़ा देता है। हां, यदि RBI अपनी रेपो रेट (Repo Rate) घटा देता है तो बैंक भी अपने ग्राहकों को कम ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध कराने लगता है।

रेपो रेट की उपयोगिता|Utility of Repo Rate

RBI ने रेपो रेट (Repo Rate) की शुरूवात बाजार में मौजूद तरलता (Liquidity) यानी मुद्रा (Currency) के प्रवाह को बढ़ाने के लिए करता है। जब अर्थव्यवस्था में लिक्विडिटी की कमी होती है और बैंकों की ब्याज दर तेजी से बढ़नी शुरू हो जाती हैं। तब RBI बैंकों से Government Securities खरीद लेता है। इसीलिए ही रेपो रेट (Repo Rate) को Repurchase Auction Rate भी कहा जाता है।

Liquidity | तरलता क्या है? जानिए क्या है इसका महत्व व अर्थ