Arthgyani
होम > न्यूज > अर्थव्यवस्था समाचार > Reverse Repo Rate | रिवर्स रेपो रेट क्या है? महंगाई को काबू करने में क्या है इसकी अहम भूमिका

Reverse Repo Rate | रिवर्स रेपो रेट क्या है? महंगाई को काबू करने में क्या है इसकी अहम भूमिका

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) वह ब्याज दर होती है, जो RBI अपने पास बैंको (देश में जितने भी कमर्श‍ियल बैंक हैं) की जमाराशियों पर देता है।

RBI अपनी मौद्रिक नीति की घोषणा के साथ अक्सर अपनी ब्याज दरों को घटाता और बढ़ाता रहता है। जिसके चलते अक्सर सुनने को मिलता है कि रिजर्व बैंक ने Reverse Repo Rate में कटौती कर दी। इसलिए हम आपको बता रहे हैं कि रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) क्या है। जानें इसका महत्व और हमारे ऊपर कैसे पड़ता है इसका असर?

रिवर्स रेपो रेट क्या है | What is Reverse Repo Rate

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) वह ब्याज दर होती है, जो RBI अपने पास बैंको (देश में जितने भी कमर्श‍ियल बैंक हैं) की जमाराशियों पर देता है। एक लाइन में कहें तो Reverse Repo Rate वह दर है, जिस पर RBI खुद लोन लेता है। रिवर्स रेपो रेट की दर, Repo Rate की दर से कम होती है।

ऐसे समझिए… जब हम अपने सेविंग अकाउंट में अपनी जरूरत को पूरा करने के लिए उससे कुछ रुपए निकाल लेते हैं। हालांकि, अकाउंट में बची हुई रकम के हिसाब से बैंक पर ब्याज देने लगता है। इस तरह बैंक भी अपने लेन देन और कामकाज के बाद बची रकम को RBI में रख देते हैं। RBI उनकी जमा रकम पर उन्हें जिस दर पर ब्याज देता है, वह रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) कहलाती है।

रिवर्स रेपो रेट का असर | Effect of Reverse Repo Rate

रिवर्स रेपो रेट (Reverse Repo Rate) का सीधा असर देश के आम आदमी की जेब पर पड़ता है। देश में जब नकदी की उपलब्धता बढ़ जाती है तो महंगाई के बढ़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में RBI देश की स्थिती को भांपते हुए Reverse Repo Rate बढ़ा देता है, जिससे बैंक ज्यादा ब्याज पाने के लिए अपनी ज्यादा रकम उसके पास जमा कर दें। जिससे बाजार में मुद्रा (Currency) बांटने की क्षमता कम हो जाती है और इस स्थिती में बढ़ती महंगाई को RBI काबू में लाने का प्रयास करता है।

रिवर्स रेपो रे की उपयोगिता | Utility of Reverse Repo Rate

Reverse Repo Rate का उद्देश्य देश की अर्थव्यवस्था में तरलता (Liquidity) यानी मुद्रा (Currency) के प्रवाह को हमेशा बनाए रखना होता है। Reverse Repo Rate पर ही RBI सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी के माध्यम से बिक्री करता है। इसलिए, Reverse Repo Rate को Fixed Cut-Off Rate भी बोला जाता है।

Repo Rate | रेपो रेट क्या है? जानिए अर्थव्यवस्था व आम नागर‍िक पर क्या है इसका असर