Arthgyani
होम > न्यूज > भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7 %: UNO

भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.7 %: UNO

पिछले वित्त वर्ष में 6.8 प्रतिशत रही भारत की GDP

भारत के 5 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था के सपने को अब संयुक्त राष्ट्र संघ ने दिया झटका|UNO ने गुरुवार को प्रस्तुत अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 5.7 प्रतिशत रह सकती है।संयुक्त राष्ट्र संघ की ये रिपोर्ट मोदी सरकार के लिए बड़ा झटका है|विदित हो कि इसके पहले भी विश्व बैंक,RBI,एशियन बैंक समेत तमाम विश्व स्तरीय रेटिंग एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय GDP में गिरावट की आशंका व्यक्त की है|हालांकि मोदी सरकार से जुड़े केंद्रीय मंत्रियों ने इस तरह की किसी भी रिपोर्ट से सहमति नहीं जताई थी लेकिन बीते दिनों केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों में भी जीडीपी की गिरावट का अनुमान व्यक्त किया गया था|

संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना (डब्ल्यूईएसपी) 2020:

संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना (डब्ल्यूईएसपी), 2020 शीर्षक से आयी इस रिपोर्ट में भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 5.7 प्रतिशत रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।विदित हो कि यह वैश्विक निकाय के पूर्व के अनुमान से कम है। संयुक्त राष्ट्र के एक अध्ययन में कहा गया है कि कुछ अन्य उभरते देशों में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) वृद्धि दर में इस साल कुछ तेजी आ सकती है। ये रिपोर्ट पिछले साल वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर सबसे कम 2.3 प्रतिशत रहने के बाद UNO ने प्रकाशित की है।संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति और संभावना (डब्ल्यूईएसपी), 2020 के अनुसार 2020 में 2.5 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है |लेकिन व्यापार तनाव, वित्तीय उठा-पटक या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने चीजें पटरी से उतर सकती हैं। हालांकि, डब्ल्यूईएसपी ने 2019 में इसके 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। वहीं अगले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया जबकि पूर्व में इसके 7.4 प्रतिशत रहने की बात कही गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की जीडीपी वृद्धि दर पिछले वित्त वर्ष में 6.8 प्रतिशत रही।