Arthgyani
होम > न्यूज > मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन देगा अमेजन

मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन देगा अमेजन

2025 तक 10 अरब डॉलर के 'मेक इन इंडिया' उत्पादों का निर्यात

बीते साल की तमाम आर्थिक समस्याओं के बीच केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण मुहीम मेक इन इंडिया पर व्यापक चर्चा नहीं हुई | आर्थिक सुस्ती से जूझती सरकार भी इस मोर्चे पर विशेष ध्यान नहीं दे सकी|किंतु 2020 का आरम्भ मेक इन इंडिया के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है|दुनिया की प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस ने मेक इन इंडिया की मुहीम में एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की है|

 अमेजन संभव सम्मेलन :

बता दें अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस फिलहाल भारत दौरे पर हैं| वे यहाँ विभिन्न छोटे एवं माध्यम उद्योगप्रमुखों के साथ मुलाक़ात करेंगे| इसी कड़ी में बुधवार को लघु एवं मझोले उपक्रमों पर आयोजित अमेजन संभव सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने मेक इन इंडिया से सम्बंधित विभिन्न घोषणाएं की हैं |अमेजन के सीईओ जेफ़ बेजोस  ने भारत के लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमबी) को डिजिटल बनाने पर एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये) का निवेश करने की घोषणा की है|

2025 तक 10 अरब डॉलर के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात:

जेफ बेजोस ने भारतीय उद्योगों को आशान्वित करते हुए कहा कि अमेजन अपनी वैश्विक पहुंच के जरिये 2025 तक 10 अरब डॉलर के ‘मेक इन इंडिया’ उत्पादों का निर्यात करेगी| बता दें दो दिवसीय अमेजन संभव सम्मेलन में इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि कैसे लघु एवं मझोले उपक्रमों को प्रौद्योगिकी के प्रति जागरूक किया जा सकता है| अमेजन की ये निर्यात संबंधी घोषणा भारतीय उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा सकती है|

भारत-अमेरिका गठजोड़ सबसे महत्वपूर्ण:

भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों पर जोर देते हुए जेफ़ ने कहा कि,21वीं सदी में भारत-अमेरिका गठजोड़ सबसे महत्वपूर्ण होगा | अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस छोटे एवं मध्यम कारोबारियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए इस सप्ताह भारत की यात्रा पर रहेंगे| इस दौरान वो सभी शीर्ष सरकारी अधिकारियों, उद्योगपतियों और एसएमबी उद्यमियों के साथ मुलाकात करेंगे| काबिलेगौर है कि अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं| उनकी कुल संपत्ति 116 बिलियन डॉलर यानी 8.20 लाख करोड़ के करीब है| जेफ़ ने इससे पहले यात्रा के पहले दिन यानी मंगलवार को दिल्ली के राजघाट में महात्मा गांधी मेमोरियल का दौरा किया और बापू को श्रद्धांजलि भी दी|