Arthgyani
होम > न्यूज > IMF के अनुमान ने निवेशकों को डराया, शेयर बाज़ार में जारी है नुकसान

IMF के अनुमान ने निवेशकों को डराया, शेयर बाज़ार में जारी है नुकसान

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने साल 2019 के लिए भारत के GDP अनुमान को 6.1% से घटाकर 4.8% किया

कल सोमवार को शानदार शुरुआत और शीर्ष स्तर छूने के बाद से भारतीय शेयर बाज़ार में जो एक बार गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ वह थमने का नाम ही नहीं ले रहा है| आज भी भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख कायम रहा| आज BSE का सेंसेक्स 205.10 अंक गिरकर 41,323.81 पर बंद हुआ| कारोबार के दौरान एक समय यह 41,294.30 अंकों तक फिसल गया था, वहीं अगर NSE के निफ्टी की बात करें तो इसकी आज की क्लोजिंग 54.70 प्वाइंट नीचे 12,169.85 पर हुई| इंट्रा-डे में यह गिर कर 12,162.30 तक आ गया था|

निवेशक सेफ निवेश पर कर रहे हैं विश्वास

ज्ञात हो कि कल के विपरीत आज के गिरावट में अंतर रहा| जहां कल मुनाफाखोरी की वजह से गिरावट हुई, वहीं आज के गिरावट में अन्तराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के द्वारा भारत के सकल घरेलु उत्पाद (GDP) के 2019 के अनुमान को 6.1% से घटाकर 4.8% करने के कारण निवेशकों में भय का महौल होना है| इसका प्रभाव सोने की कीमतों में वृद्धि के रूप में देखने को भी मिला, जिसमें निवेशक सेफ इन्वेस्टमेंट की नियत से निवेश कर रहे हैं|

हालांकि विशेषज्ञ इस गिरावट के लिए प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों का ज्यादा अच्छा नहीं आना बता रहे हैं| कमजोर विदेशी संकेतों की वजह से भी भारतीय बाजार में सुस्ती का माहौल है|

सेक्टोरिअल इंडेक्स में भारी नुकसान

BSE सेंसेक्स के 30 में से 22 और निफ्टी के 50 में से 37 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए| NSE पर 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे| रिएलिटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.43% लुढ़क गया| दूसरी ओर मीडिया इंडेक्स आज सबसे ज्यादा 2.22% फायदे में रहा|

निफ्टी के आज के टॉप-5 लूजर इस प्रकार रहें: टाटा स्टील 3.29%, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.86%, टाटा मोटर्स 2.44%, एशियन पेंट्स 2.15%, मारुति 2.04%

निफ्टी के आज के टॉप-5 गेनर रहें: इन्फ्राटेल 8.63%, zee एंटरटेनमेंट 4.52%, BPCL 1.39%, कोल इंडिया 0.60%, कोटक महिंद्रा बैंक 0.58%