Arthgyani
होम > बजट 2020 > सरकार ने साल 2020-21 के लिए 10% GDP का लक्ष्य रखा

सरकार ने साल 2020-21 के लिए 10% GDP का लक्ष्य रखा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2020-21 के लिए बजट पेश करते हुए जीडीपी के लिए 10% का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2020-21 का बजट पेश करते हुए वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 10% का लक्ष्य रखा है| विगत वर्षों के प्राप्त लक्ष्य पूर्ति को देखते हुए यह लक्ष्य काफी महत्वकांक्षी प्रतीत होती है| साथ ही सरकार ने अगले साल के लिए 2.46 लाख करोड़ रूपए के आय का लक्ष्य रखा है| पिछले वर्षों की उपलब्धियों को देखते हुए यह दोनों ही लक्ष्य काफी बड़े और दुर्गम प्रतीत होते हैं|

RBI ने खुद घटाया था GDP 

ज्ञात हो कि सरकार ने विगत वर्ष के लिए भी उंचा लक्ष्य रखा था, मगर समय आगे बढ़ने के साथ उसमें कई बार संसोधन करना पड़ा| विगत वर्ष में सरकार ने जीडीपी लक्ष्य को 7.6% रखा था| मगर समय के साथ वह संसोधित होते-होते 5% के आंकड़े पर पहुंच गया था|खुद रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने वर्तमान वर्ष के GDP लक्ष्य को 6.5% से घटाकर 5.1% कर दिया था|  

आर्थिक सर्वेक्षण में 6.5% GDP की उम्मीद 

विदित हो कि कल जब आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया था उसमें भी आगामी वर्ष के लिए 6.5% GDP रहने की उम्मीद जताई गई थी| लक्ष्य उंचा रखना अच्छी बात है, मगर ऐसा लक्ष्य ऐसी रखनी चाहिए जिसे आगे चलकर संसोधन न करना पड़ें|

बताते चलें की सरकार ने अगले साल के लिए जो 2.46 लाख करोड़ के अर्निंग का जो लक्ष्य रखा है उसके पीछे कारण सरकार का विनिवेश के लिए निर्धारित किए गए सरकारी कंपनियां और संस्थाएं हैं, जिसके डील के अगले वर्ष में पूरे हो जाने की आशा है| सरकार ने इन सभी कंपनियों से होने वाली आय की गणना करके इस लक्ष्य को निर्धारित किया है|   

अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या सरकार यह निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल भी होती है या इस वर्ष के भांति फिर से उसमें संसोधन करेगी|