Arthgyani
होम > न्यूज > शेयर बाजार की वायदा कीमतों में तांबा हुआ सस्ता

शेयर बाजार की वायदा कीमतों में तांबा हुआ सस्ता

429.10 रूपये प्रति किलो ग्राम हो गया है।

शेयर बाजारों में पिछले 2 महीनो से उठा पटक चल रही है। कोरोना का कहर भी बाजारों पर छाया हुआ है। कोरोना ने सभी क्षेत्रों के उद्योग पर असर डाला है। चाहे कच्चा तेल उद्योग हो चाहे वायदा बाजार हो चाहे उद्योग बाजार हो सब को निराशा हाथ लग रही है पिछले 2 महीने से जब से कोरोना वायरस फैला है। कोरोना वायरस से पैसे में भी गिरावट देखने को मिली है आयात-निर्यात पर भी असर पड़ा है।

429 रूपये पे आ गया तांबा

शेयर बाजार में शुक्रवार को तांबे में गिरावट देखने को मिली है। कारोबारियों में तांबे की मांग कम हो रही है जिसके कारण तांबे के भाव में गिरावट आई है। तांबे में गिरावट 0.44 प्रतिशत के साथ 429.10 रूपये प्रति किलो ग्राम हो गया है। अगर हम तांबे का मार्च डिलीवरी की बात करें तो तांबा 1.90 रूपये या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 429.10 रूपये प्रति किलो ग्राम हो गया है। ये कारोबार 2,374 लाट का हुआ था।

शेयर बाजार में अगर हम तांबे की अप्रैल डिलीवरी की बात करें तो अप्रैल में तांबा 2.35 रूपये या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 431.25 रूपये प्रति किलोग्राम रहा गया है। अप्रैल में ताम्बे का करोबार 22 लाट के लिए हुआ था।  सूत्रों की माने तो वायदा बाजार की कीमत में कमी का कारण व्यापारियों में तांबे की मांग की कमी है।

एक झलक: 

  • शेयर बाजार में शुक्रवार को तांबे में गिरावट देखने को मिली है।
  • कारोबारियों में तांबे की मांग कम हो रही है जिसके कारण तांबे के भाव में गिरावट आई है।
  • तांबे में गिरावट 0.44 प्रतिशत के साथ 429.10 रूपये प्रति किलो ग्राम हो गया है।
  • अगर हम तांबे का मार्च डिलीवरी की बात करें तो
  • तांबा 1.90 रूपये या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 429.10 रूपये प्रति किलो ग्राम हो गया है।
  • अप्रैल में तांबा 2.35 रूपये या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 431.25 रूपये प्रति किलोग्राम रहा गया है।
  • अप्रैल में ताम्बे का करोबार 22 लाट के लिए हुआ था।
  • सूत्रों की माने तो वायदा बाजार की कीमत में कमी का कारण व्यापारियों में तांबे की मांग की कमी है।