Arthgyani
होम > न्यूज > Auto Expo 2020: महिंद्रा ने पेश की भारत की सबसे सस्ती e-कार!

Auto Expo 2020: महिंद्रा ने पेश की भारत की सबसे सस्ती e-कार!

देश की बड़ी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे Auto Expo 2020 में अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है

सरकार की फेम योजना का लाभ उठाने के लिए बड़ी से बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों के निर्माण में जुट गई है|

इस बार के Auto Expo 2020 की अगर सबसे बड़ी खूबी की बात करें तो वह है इलेक्ट्रोनिक वाहनों की संख्या| इस बार तो लगभग सभी कंपनियों ने कोई न कोई इलेक्ट्रोनिक वाहन जरुर लॉन्च की है| बल्कि अगर ऐसा बोलें कि इस बार के Auto Expo 2020 के प्रदर्शनी में इलेक्ट्रोनिक वाहनों के क्षेत्र में प्रतिस्प्रधा है तो यह अतिश्योक्ति नहीं होगी|

कंपनी का है दावा कि eKUV100 है सबसे सस्ती e-कार 

इसी सिलसिले में देश की एक बड़ी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे ऑटो एक्सपो 2020 में अब तक की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की है| जब बात इलेक्ट्रोनिक गाड़ियों की आती है तो बात उसकी कीमत पर जाकर रुक जात है, मगर M&M ने इस दिशा में भी कार्य किया है और देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रोनिक चार लॉन्च की है|

कितनी है कीमत?

महिंद्रा ने अपनी मिनी SUV कही जाने वाली केयूवी100 (KUV100) का इलेक्ट्रिक मॉडल ‘eKUV100‘ लॉन्च किया है| इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकार की फेम योजना के लाभ जोड़ने के बाद दिल्ली में इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 8.25 लाख रुपए से शुरू होती है| कंपनी का दावा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में ये देश की सबसे सस्ती कार है|

एक चार्ज में चलेगी 147 KM 

eKUV100 एक बार फुल चार्ज करने पर 147 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है| इसमें ऑटोमैटिक गियर हैं और इसकी बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है| फास्ट चार्जर की मदद से इसे एक घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है|

ज्ञात हो कि सरकार की फेम योजना की शुरुआत प्रदुषण कम करने के उद्देश्य से की गई है| इसके तहत इलेक्ट्रोनिक गाड़ियों की खरीद पर छूट सहित, जगह-जगह चार्जिंग पॉइंट लगाने की योजना पर सरकार कार्य कर रही है| सरकार के इन्ही प्रोत्साहनों से प्रभावित होकर लगभग सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां इलेक्ट्रोनिक वाहनों का उत्पादन कर रहीं हैं, और यह कहा जा सकता है कि फेस योजना का ही प्रतिफल है कि Auto Expo 2020 इस बार Auto e-Expo में तब्दील हो गया है|