Arthgyani
होम > गोल्ड रेट > भारत में सोने का दाम – गोल्ड रेट आज (28 February 2020)

भारत में सोने का दाम – गोल्ड रेट आज (28 February 2020)

सोना सदियों से भारत की परम्पराओं में शामिल है

गोल्ड रेट आज (28 February 2020): सोना भारत में शुभ कार्यों का प्रतीक माना जाता है|सदियों से सोना भारत के परंपरागत निवेश विकल्पों में शामिल रहा है|त्योहारों से लगायत शादी विवाह तक हर कार्य में सोने की खरीद बढ़ चढ़कर की जाती है|इसके अलावा धनतेरस एवं अक्षय तृतीय जैसे पर्वो पर सोने की खरीद को शुभ शगुन माना जाता है|इन्ही कारणों से भारत विश्व के सबसे बड़े सोना आयात करने वाले देशों में उच्चतम स्थान पर आता है| युद्ध जैसी वैश्विक परिस्थितियों में सोने को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है| सोना खरीदने वाले हर निवेशक के मन में प्रायः यह प्रश्न आता है कि भारत में सोने का मुल्य कैसे निर्धारित किया जाता है?आज हम आपको सोने की खरीद एवं मुल्य निर्धारण से संबंधित हर छोटी बड़ी बारीकी से अवगत करायेंगे|

आज (28 February 2020) भारत में 22 कैरेट सोने के दाम

ग्राम 22 कैरट सोना
आज
22 कैरट सोना
कल
22 कैरट सोने के
हर रोज दाम परिवर्तित होते हैं
1 ग्राम ₹4,171 ₹4,170 ₹1
8 ग्राम ₹33,368 ₹33,360 ₹8
10 ग्राम ₹41,710 ₹41,700 ₹10
100 ग्राम ₹4,17,100 ₹4,17,000 ₹100

आज (28 February 2020) भारत में 24 कैरेट सोने के दाम

ग्राम 24 कैरट सोना
आज
24 कैरट सोना
कल
22 कैरट सोने के
हर रोज दाम परिवर्तित होते हैं
1 ग्राम ₹4,291 ₹4,290 ₹1
8 ग्राम ₹34,328 ₹34,320 ₹8
10 ग्राम ₹42,910 ₹42,900 ₹10
100 ग्राम ₹4,29,100 ₹4,29,000 ₹100

भारत में सोना कैसे आता है?

आप सभी जानते है कि सोना भारतीय भूभाग में प्रचुरता से उपलब्ध नहीं है|फिर अगला सवाल उठता है कि भारत में सोना कैसे आता है? जिसका सरल उत्तर है आयात से|विदित हो कि भारत सोने की आवश्यकता की पूर्ति आयात से करता है|हमारी अर्थव्यवस्था के विदेशी मुद्रा भंडार का एक बड़ा हिस्सा सोने के आयात पर खर्च किया जाता है|भारत में 38 बैंक एवं कुछ निजी बैंकों को केंद्रीय बैंक ने सोने के आयात का जिम्मा दिया है|जिनमें SBI , बैंक ऑफ बड़ोदा, मिनरल और मेटल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन, यूनियन बैंक, सिंडीकेट बैंक आदि सोने के प्रमुख आयातक हैं। भारत में आयातित सोना सबसे पहले मुम्बई स्थित बन्दरगाह पर आता है|जहां से ये बैंक इसे निर्धारित स्थानों तक पहुंचाते हैं|भारत में खनन द्वारा भी सोने का एक छोटा प्रतिशत प्राप्त किया जाता है|

शहर22 कैरट सोना
आज24 कैरट सोना
आज

आज सोने के दाम – बड़े शहरों में

चेन्नई ₹40,830 ₹44,560
मुंबई ₹41,510 ₹42,510
नई दिल्ली ₹41,710 ₹42,910
कोलकाता ₹41,960 ₹43,760
बैंगलोर/बेंगलुरु ₹40,010 ₹43,630
हैदराबाद ₹40,830 ₹44,560
केरल ₹39,560 ₹43,460
पुणे ₹41,510 ₹42,510
बड़ौदा ₹41,860 ₹42,700
अहमदाबाद ₹41,860 ₹42,700
जयपुर ₹41,710 ₹42,910
लखनऊ ₹41,710 ₹42,910
कोयंबटूर ₹40,830 ₹44,560
मदुरै ₹40,830 ₹44,560
विजयवाड़ा ₹40,830 ₹44,560
पटना ₹41,510 ₹42,510
नागपुर ₹41,510 ₹42,510
चंडीगढ़ ₹41,210 ₹43,710
सूरत ₹41,860 ₹42,700
भूवनेश्वर ₹40,620 ₹44,560
मैंगलोर ₹40,830 ₹43,480
विशाखापत्तनम ₹40,830 ₹44,560
नासिक ₹41,510 ₹42,510
मैसूर ₹40,010 ₹43,630

सोने का दाम कैसे तय होता है?

अब जाते हैं भारत में सोने के मुल्य निर्धारण की प्रक्रिया को|जैसा कि हमने बताया भारत में बैंकों एवं निर्धारित एजेंसियों द्वारा सोने का आयात किया जाता है|आयात के पश्चात ये बैंक आयात मुल्य को भारतीय रुपयों में परिवर्तित कर देते हैं|रुपयों में मुल्य आने बाद इसमें आयात शुल्क को जोड़ दिया जाता है|इस मुल्य के आधार पर ये सोना सोने कीमतें शहरों के बुलियन एसोसिएशन को भेज दिया जाता है| जहां अंतिम खुदरा मुल्य तय होने के बाद सोना रिटेलर्स के पास पहुँचता है|इसके अलावा आप भी सोने के अंतर्राष्ट्रीय मुल्य के आधार पर सोने की कीमत का आकलन कर सकते हैं|इसके लिए आपको सोने के अंतर्राष्ट्रीय मुल्य जो कि डालर में होता है उसे भारतीय रूपये में बदलकर गणना करनी होगी| इसके पश्चात आयात शुल्क और मेकिंग चार्ज इत्यादि का अनुमान भी लगाया जा सकता है|

पिछले 10 दिनों में भारत में सोने के दाम (10 ग्राम)

दिनांक 22 कैरट 24 कैरट
Feb 28, 2020 41,710 10 42,910 10 
Feb 27, 2020 41,700 250 42,900 250 
Feb 26, 2020 41,450 -400 42,650 -400 
Feb 25, 2020 41,850 0 43,050 0 
Feb 24, 2020 41,850 240 43,050 240 
Feb 23, 2020 41,610 10 42,810 10 
Feb 22, 2020 41,600 940 42,800 940 
Feb 21, 2020 40,660 10 41,860 10 
Feb 20, 2020 40,650 300 41,850 300 
Feb 19, 2020 40,350 400 41,550 400 

हालमार्क का रखिये ध्यान:

आपने टीवी पर विभिन्न विज्ञापनों में हालमार्क का नाम जरूर सुना होगा|क्या है हालमार्क? हालमार्क दरअसल भारत में सोने की शुद्धता एवं क्वालिटी का परिचायक है|हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है। जिसका सत्यापन  ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) करती है। हॉलमार्किंग के तहत सोने के आभूषणों पर हॉलमार्क का निशान और कुछ अंक लिखे होते हैं। जानकारी के लिए बता दें ये अंक ही खरीदे गए सोने की शुद्धता को प्रदर्शित करते हैं। हालमार्क के निशान के साथ 999 नंबर वाले सोने की ज्वैलरी का अर्थ आभूषण 24 कैरेट का है। 999 से अभिप्राय सोने की शुद्धता 99.9 फीसदी है। इसी प्रकार 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट पर 875, 18 कैरेट पर 750 अंक डाला जाता है|

ये भी जानीये!

  1. 24 कैरेट के सोने से आभूषण नहीं बनता, क्‍योंकि वो बेहद मुलायम होता है।
  2. ज्वेलरी निर्माण के लिए 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें 91.66 फीसद शुद्ध सोना होता है।
  3. सोना खरीदते वक्त सोने की शुद्धता का प्रमाणपत्र लेना न भूलें|
  4. सोने की खरीद के समय पक्का बिल लेना न भूलें|इस बिल में सोने का कैरेट, शुद्धता, मेकिंग चार्ज, हॉलमार्क का जिक्र जरूर होना चाहिए।