रिकॉर्ड गिरावट के बाद शेयर बाज़ार में आया तेज उछाल, शानदार बढ़त

आज भारतीय शेयर बाज़ार का पूरा दिन भयंकर उथलपुथल से भरा रहा| इस उठा पटक का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता हैं कि सेंसेक्स के निम्नतम और उच्चतम स्तर के कारोबार के बीच 5380 अंकों का अंतर रहा

अपने पुराने सारे गिले-शिकवे को भुला कर सप्ताहांत के अंतिम सत्र में भारतीय शेयर बाज़ार ने भारी बढ़त बनाते हुए क्लोजिंग की| सप्ताह के आखरी कारोबारी दिन के समाप्त होने के समय भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों सूचकांक अच्छी बढ़त बना चुके थे| एक ओर जहां BSE के सेंसेक्स ने डे क्लोज के समय 4.04% और 1325.34 अंकों की बढ़त के साथ 34,103.48 पर अपने उथलपुथल भरे दिन का अंत किया, वहीं NSE के निफ्टी ने हालांकि बहुत दम दिखाया मगर दस हज़ार के आंकड़े को पार नहीं कर पाया| डे क्लोज के समय निफ्टी 3.81% आयर 365.05 अंको की बढ़त के साथ 9,955.20 स्तर पर पहुंच गया था|

उथलपुथल के लिए कई कारक हैं जिम्मेदार

आज के इस भयंकर उठापटक के लिए विदेशी कारक के साथ-साथ देशी कारक भी जिम्मेदार रहें| कल भारत सरकार द्वारा कोरोना की वज़ह से वीजा प्रतिबंध के बाद से निवेशक भविष्य में और कारोबारी नुकसान उठाने का रिस्क नहीं लेना चाह रहे थे, वहीं अमेरिकी शेयर बाज़ार डाऊ जोंस में भयंकर गिरावट ने भी भारतीय निवेशकों को बिकवाली के लिए प्रेरित किया| इससे बाज़ार में ऐसी खलबली मची की सेबी को बाज़ार को पौने घंटे के लिए बंद करना पड़ गया| फिर जब सेबी के आश्वासन के बाद बाज़ार खुला तो निवेशकों ने ऐसे दिल खोल कर निवेश किया कि भारी नुकसान में चल रहे दोनों सूचकांकों ने ऐसी बढ़त बनाई की कि बाज़ार में रौनक लौट आई| आज के कारोबार में एक विश्वसनीय शेयर SBI ने भयंकर गिरावट और उछाल का सामना किया|

ख़राब शुरुआत के बाद बाद शानदार अंत

आज भारतीय शेयर बाज़ार का पूरा दिन भयंकर उथलपुथल से भरा रहा| गिरावट ऐसी की कारोबार को 45 मिनट के लिए रोकना पड़ गया| फिर उछाल ऐसी की सेंसेक्स ने अपने निम्नतम स्तर से पांच हज़ार की उछाल प्राप्त करते हुए आकाश में पहुंच गया| आज के उठा पटक का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि सेंसेक्स के निम्नतम और उच्चतम कारोबार के बीच 5380 अंकों का अंतर रहा| आज सेंसेक्स ने निम्नतम 29,388.97 के स्तर पर कारोबार किया, वहीं उसका उच्चतम स्तर 34,769.48 रहा| वैसा ही हाल निफ्टी का भी रहा| एक समय तो निफ्टी फिसलकर 8,555.15 के स्तर पर पहुंच गया था, वहीं जब उसने उछाल प्राप्त किया तो 10,159.40 की उंचाई को भी छू लिया|

अजीत सिंह

विगत सात वर्षों से लेखन कार्य में सक्रिय| वाणिज्य से स्नातक व सिविल सेवाओं की तैयारी के उपरांत पूरी तरह से लेखन कार्य में समर्पित| कहानी लेखक के तौर पर कई साहित्यिक समूहों द्वारा सम्मानित| ऑनलाइन ब्लॉग लेखक और राजनीतिक विश्लेषक| वर्तमान में अर्थज्ञानी के लिए आर्थिक लेखन |

Recent Posts

इन वज़हों से आज सोने के वायदा कीमतों आई तेज़ी

आज भविष्य के डिलीवरी सोने के मूल्य ( GOLD SILVER PRICE TODAY ) में भी… Read More

16 hours ago

शेयर मार्केट न्यूज़: अमेरिकी प्रभाव से चमका भारतीय बाज़ार, सेंसेक्स 1861 अंक चढ़ा

अमेरिकी राहत पैकेज की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस पैकेज में आम लोगों… Read More

19 hours ago

मुनाफाखोरी करने वाले व्यापारियों पर सरकार करेगी कार्रवाई

कल रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी 21 दिनों के लिए देश में… Read More

21 hours ago

Aadhar-Pan कार्ड लिंकिंग की डेट हुई अपडेट, इस बार न करें लेट

कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की वजह से केंद्र सरकार ने विभिन्न टैक्स भुगतान की… Read More

22 hours ago

फेसबुक ने जताई जियो के साथ गठबंधन में दिलचस्पी

भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी, मुकेश अम्बानी की रिलायंस जियो में सोशल मिडिया की… Read More

22 hours ago

कोरोना वायरस ने बढ़ाई दवाई कंपनियों की मुश्किलें

वित्त मंत्री निर्मला सीतामण ने मंगलवार को चीन में फैले खतरनाक कोरोना वायरस को देखते… Read More

23 hours ago