Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > शेयर बाज़ार का बुरा हाल, सेंसेक्स 40 हज़ार से नीचे हुआ बंद  

शेयर बाज़ार का बुरा हाल, सेंसेक्स 40 हज़ार से नीचे हुआ बंद  

लगातार चौथे कारोबारी दिन में भारतीय शेयर बाज़ार हुआ नुकसान के साथ क्लोज

भारतीय शेयर बाज़ार में बिकवाली रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है| आज लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों सूचकांक भारी नुकसान के साथ बंद हुए| एक ओर जहां BSE का सेंसेक्स 0.97% और 392.24 अंकों से लुढ़कर 39,888.96 अंकों पर अपने दिन की क्लोजिंग की| वहीं दूसरी ओर NSE का 50 शेयरों वाला निफ्टी आज दिन भर में 119.40 अंक नीचे चला गया| आज के कारोबारी दिन के अंत में निफ्टी 1.01% फिसलकर 11,678.50 के स्तर पर आ गया था|

कोरोना के डर से डरे निवेशक 

ज्ञात हो कि कोरोना वायरस के विस्तार की ख़बरों से निवेशकों में भय का वातावरण व्याप्त है| जिससे वे बाज़ार की स्थिरता पर विश्वास नहीं कर पा रहें है| यही वजह है कि सूरक्षित निवेश के विकल्प में वे शेयर बाज़ार के रिस्क वाले शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं|

खराब हुई थी ओपनिंग 

विदित हो कि आज भारतीय शेयर बाज़ार की शुरुआत ही खराब हुई थी| एक ओर सेंसेक्स जहां 385.17 अंक और 0.96% के नुकसान के साथ 39,896.03 के स्तर पर खुला था, वहीं निफ्टी ने भी सेंसेक्स के रुख का ही पालन करते हुए 84.55 अंक व 0.72% की गिरावट के साथ 11,713.35 के स्तर पर ओपनिंग की थी|

शेयर बाज़ार ने सिर्फ एक बार बढ़त बनाई 

आज दोनों सूचकांकों का बिकवाली वाला रुख दोपहर के पौने दो बजे तक बना रहा और इसी दौरान 1 बजकर 45 मिनट में दोनों सूचकांकों ने अपने पूरे दिन का उच्चतम स्तर छुआ| एक ओर सेंसेक्स ने जहां 40,255.39 अंकों पर अपने इंट्रा डे कारोबार का हाई लेबल छुआ, उसी वक्त निफ्टी ने भी अपने इंट्रा डे का उच्चतम स्तर 11,783.25 को टच किया| निफ्टी ने आज का जो निम्नतम स्तर छुआ वह 11,639.60 अंकों का था, वहीं सेंसेक्स के इंट्रा डे का निम्नतम स्तर 39,760.39 अंकों का था|

ज्ञात हो कि कल भी भारतीय शेयर बाज़ार नुकसान के साथ बंद हुआ था| इस तरह से यह लगातार चौथा कारोबारी दिन है जब भारतीय शेयर बाज़ार में मंदी छाई हुई है| बाज़ार के रुख को देख कर ऐसा लग रहा है जैसे निवेशक यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें क्या रुख अपनाना है| इसी असमंजसता की वजह से निवेशक बारंबार बिकवाली की तरफ जा रहे हैं| उम्मीद हैं कि जल्द ही इस रुख में परिवर्तन हो|

NSE निफ्टी में आज के टॉप 5 विनर शेयर रहें- यस बैंक 4.98%, SBI 0.41%, इंफ्राटेल 0.14%, HCL 0.14% और ब्रिटानिया 0.11%

NSE निफ्टी में आज के टॉप 5 लूज़र शेयर रहें- गेल 5.13%, सन फार्मा 3.83%, टाटा मोटर्स 3.60%, ग्रासिम 2.83% और हिंडाल्को 2.64%