Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > दो दिनों के तेज़ी के बाद शेयर बाज़ार में फिर छाई मंदी, लुढका बाज़ार  

दो दिनों के तेज़ी के बाद शेयर बाज़ार में फिर छाई मंदी, लुढका बाज़ार  

सोमवार को सेंसेक्स में 163 अंकों की गिरावट हुई थी, उसके बाद दो दिनों से तेज़ी का रुख बना हुआ था

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के खरीददारी का बाद भी आज भारतीय शेयर बाज़ार में दो दिनों की तेज़ी के बाद गिरावट का रुख देखने को मिला| आज भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बहुत नुकसान हुआ और दिन के अंत में BSE का सेंसेक्स जहां 106.11 अंकों और 0.26% की गिरावट के साथ 41,459.79 अंकों पर बंद हुआ, वहीं आज के कारोबारी दिन की क्लोजिंग के समय NSE का निफ्टी 0.22% और 26.55 अंकों की गिरावट के बाद दिन का अंत 12,174.65 अंकों पर किया|

इंट्रा डे कारोबार का ये रहा हाल 

अगर इंट्रा डे कारोबार की बात करें तो सेंसेक्स जो कि दिन के एक समय 41,707 अंकों पर था, वहीं उसने 41,344.08 अंकों के निम्नतम स्तर को भी छुआ| अगर उसी वक्त बात करें NSE के की तो आज के इंट्रा डे में निफ्टी एक समय 12,219.55 अंकों के उच्च स्तर को छुआ, वहीं उसने 12,141.85 अंकों के निम्नतम स्तर पर भी कारोबार किया| आज की गिरावट के लिए बाज़ार विश्लेषक चीन के कोरोना वायरस और मुनाफावसूली को कारण बता रहे हैं|

शुरुआत में ही बाज़ार ने दिखाया रुख 

विदित हो कि दो दिनों की तेजी को बरकरार रखते हुए भारतीय शेयर बाज़ार आज सुबह एक बार फिर बढ़त के साथ खुले थे| BSE का 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स जहां 142 अंकों की तेजी के साथ 41,707 अंकों पर खुला था, वहीं NSE का 50 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी 18 अंकों की मामूली तेजी के साथ 12,219 अंकों पर खुला| हालांकि यह तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और नकारात्मक आर्थिक डाटा के कारण बाजार में बिकवाली शुरू हो गई| इस कारण जल्द ही बहुत तेज़ी से बाज़ार निचे जाने लगा और सुबह 9.54 बजे सेंसेक्स 90 अंकों की गिरावट के साथ 41,475 अंकों पर और निफ्टी 28 अंकों की गिरावट के साथ 12,173 अंकों पर आ गया|

दो दिनों से छाई थी तेज़ी 

जानकारी के लिए बता दें कि कल बुधवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और सेंसेक्स 349 अंक की बढ़त के बाद  41,565.90 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी में भी जोरदार तेजी देखी गई और यह 93 अंक चढ़कर 12201 के स्तर पर बंद हुआ था| इससे एक पूर्व मंगलवार को भी सेंसेक्स 236.52 अंक की बढ़त के बाद 41,216.14 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 76.40 अंक की बढ़त के बाद 12,107.90 के स्तर पर बंद हुआ था|

निफ्टी के आज के गेनर रहें- यस BANK 6.39%, डॉ.रेड्डी 3.95%, Zee 2.56%, SBI 2.28% और TITAN 2.25%

निफ्टी के आज के टॉप लूज़र रहें- इंडसइंड बैंक 3.57%, टाटा स्टील 1.77%, NTPC 1.71%, ICICI बैंक 1.68% और कोटक महिंद्रा बैंक 1.48%