Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > YES बैंक के असर से शेयर बाज़ार बेहाल, सोना-चांदी खुशहाल

YES बैंक के असर से शेयर बाज़ार बेहाल, सोना-चांदी खुशहाल

सोने ने रिकॉर्ड बढ़त बनाते हुए 45 हज़ार/10 ग्राम के स्तर को पार कर गया

आज सप्ताह के अंतिम कारबारी दिन में शेयर बाज़ार सहित सर्राफा बाज़ार में बहुत चहलपहल रही| आज के इस प्रभाव में जो सबसे बड़ा कारक बनके उभरा वह है यस बैंक| यस बैंक और कोरोना के दोहरे प्रभाव से आज भारतीय शेयर बाज़ार पूरी तरह डूब गया| वहीं दूसरी ओर सोने ने रिकॉर्ड बढ़त बनाते हुए 45 हज़ार/10 ग्राम के स्तर को पार कर गया| वैसे ही चांदी भी उछल कर 48 हज़ार/किलो के उंचाई को छू रहा है|

दोनों सूचकांकों में हुआ नुकसान 

आज के कारोबारी दिन के अंत में BSE का सेंसेक्स जहां 2.32% और 893.99 अंक फिसल कर 37,576.62 के स्तर पा आ चूका था, वहीं NSE का निफ्टी भी 2.48% और 279.55 अंकों की गिरावट के साथ 10,989.45 के निम्न स्तर पर आ चूका था| आज यस बैंक समेत लगभग सभी बैंकों के शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला|

YES बैंक के प्रभाव में ख़राब हुई शुरुआत  

ज्ञात हो कि आज शेयर बाज़ार की शुरुआत ही खराब रही थी, इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यस बैंक रहा था, जिसका मैनेजमेंट रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने अपने हाथों में ले लिया है| RBI के इस फैसले के प्रभाव में आकर शेयर बाज़ार के दोनों ही सूचकांकों ने कल के सत्र से काफी नुकसान पर पर अपने कारोबारी दिन की शुरुआत की| एक ओर सेंसेक्स जहां 856.65 के नुकसान के साथ 37,613.96 पर ओपनिंग की, वहीं निफ्टी ने भी कल के सत्र से 326.35 अंक नीचे आते हुए 10,942.65 अंको के स्तर पर आज के कारोबारी दिन की शुरुआत की|

YES बैंक का शेयर फिसलकर निम्न स्तर पर आया 

आज के पूरे दिन में सेंसेक्स जहां 37,747.07 के उच्चतम और 37,011.09 के निम्नतम स्तर पर कारोबार किया, वहीं निफ्टी ने भी सेंसेक्स के रुख का पालन करते हुए आज के इंट्रा डे में 10,827.40 अंको के न्यूनतम और 11,035.10 अंकों के अधिकतम स्तर पर कारोबार किया| YES बैंक का शेयर एक समय फिसल कर 5.65 के स्तर पर आ गया था| हालांकि दिन के अंत में उसने थोडा सुधार करते हुए 16.60 के स्तर पर क्लोजिंग की| ज्ञात हो कि कल SBI द्वारा यस बैंक के अधिग्रहण के न्यूज़ से यस बैंक का शेयर 27% उछल कर 38 रूपए प्रति शेयर पर पहुंच गया था|