Arthgyani
होम > न्यूज > अर्थव्यवस्था ’सुधार’ के रास्ते पर है: प्रकाश जावडेकर

अर्थव्यवस्था ’सुधार’ के रास्ते पर है: प्रकाश जावडेकर

बजट-2020 में अर्थव्यवस्था को बढावा देने के लिए ‘कार्य योजना‘ पेश करेगी सरकार

बजट-2020 के पेश होने की तारीख नजदीक आने के साथ ही पक्ष और विपक्ष के अलग अलग तर्क सामने आ रहे हैं| आर्थिक रूप से विषम परिस्थितियों में बजत पेश करना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है|खस्ताहाल वित्तीय दशा के कारण हर सेक्टर सरकार से उम्मीदें लगाये बैठा है|राजकोषीय घाटे को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आर्थिक मामलों के जानकार इसे घाटे का बजट भी कह रहे हैं|हालांकि मोदी सरकार के विभिन्न मंत्री आज भी बजट और अर्थव्यवस्था को लेकर आशान्वित हैं| ऐसी ही समर्थन आधारित टिप्पणी में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा,अर्थव्यवस्था सुधार के रास्ते पर है|बता दें बजट-2020 1 फरवरी को पेश किया जाएगा|

रेटिंग एजेंसियों ने लगाया गिरावट का अनुमान:

विदित हो कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष  ने भारतीय जीडीपी के 4.8 की दर से वृद्धि का एवं  इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च (फिच समूह) ने इस वित्त वर्ष यानी 2020-21 में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में ग्रोथ सिर्फ 5.5% होने का अनुमान लगाया था।इससे पहले भारत सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने भी 5 फीसदी की GDP विकासदर की बात स्वीकार की थी| फिच समूह का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सुस्ती के कारक निकट भविष्य में दूर होते नहीं दिख रहे| सरकार को बजट-2020 में रोजगार सृजन तथा लोगों की व्यय योग्य आय बढ़ने का ध्यान रखना चाहिए|इस आधार पर देखें तो मोदी सरकार के मंत्रियों की अर्थव्यवस्था से संबंधित राय बिलकुल ही अलग है|

 अर्थव्यवस्था को बढावा देने के लिए ‘कार्य योजना‘ बजट-2020

केंद्रीय मंत्रीमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं के अर्थव्यवस्था संबंधित प्रश्नों का जवाब देते हुए जावडेकर ने कहा कि,भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत बनी हुई है।उन्होंने कहा कि सरकार एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट-2020 में अर्थव्यवस्था को बढावा देने के लिए ‘कार्य योजना‘ पेश करेगी।अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के भारत के आर्थिक वृद्धि के अनुमान को घटाने से जुड़े सवाल पर कहा कि अर्थव्यवस्था ’सुधार’ के रास्ते पर है और किसी को भी निराशाजनक राय नहीं रखनी चाहिए।