SBI ने शुरू की मोबाईल से पेमेंट की सुविधा: ‘एसबीआई कार्ड पे’

एसबीआई कार्ड पे सुविधा VISA प्लेटफार्म पर लॉन्च की गई है| इस सुविधा का उपयोग कर एक बार में 2,000 रुपये और दिनभर में 10,000 रुपये तक का पेमेंट किया जा सकेगा।

बता दें, कुछ दिनों पहले ही एसबीआई ने सुविधाओं को लेकर नए नियम जैसे कि एवरेज मंथली बैलेंस, जमा, निकासी, NEFT, RTGS और एटीएम में लगने वाले शुल्क में बदलाव किए हैं| SBI द्वारा इन सभी बदलावों को 1 अक्टूबर से लागू कर दिया गया है| वहीं बुधवार को SBI ने मोबाइल फोन से पेमेंट करने की एसबीआई कार्ड पे सुविधा शुरू करने घोषणा की| यह सुविधा VISA प्लेटफार्म पर लॉन्च की जायेगी| एसबीआई कार्ड पे में ग्राहक एनएफसी टेक्नोलॉजी के जरिये पीओएस पर पेमेंट कर सकते हैं। एसबीआई कार्ड धारक 90 लाख और बाजार 17 प्रतिशत है।

एसबीआई कार्ड के प्रबंध निदेशक अधिकारी हरदयाल प्रसाद ने बताया कि एसबीआई कार्ड पे पर ग्राहकों को  रोजाना की लेनदेन सीमा तय करना आसान रहेगा| एसबीआई कार्ड पे सुविधा का उपयोग कर एक बार में 2,000 रुपये और दिनभर में 10,000 रुपये तक का पेमेंट किया जा सकेगा। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए कार्डधारकों को SBI कार्ड मोबाइल एप पर कार्ड रजिस्ट्रेशन करना होगा।

SBI के नए नियम 1अक्टूबर से लागू हो चुके हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं:

  • ग्राहक द्वारा  बैंक से 10,000 तक के NEFT ट्रांजेक्शन करने पर 2 रुपये और जीएसटी चार्ज  लगेगा|
  • 10 हजार से 1 लाख के बीच के NEFT ट्रांजेक्शन पर 4 रुपये और जीएसटी कटेगा|
  • एक लाख से 2 लाख तक के NEFT ट्रांजेक्शन पर 12 रुपये और जीएसटी शुल्क शामिल है|
  • वहीँ 2 लाख रुपये से अधिक के NEFT ट्रांजेक्शन पर 20 रुपये प्लस जीएसटी शुल्क भरना होगा|
  • सेविंग खाताधारक को 8 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे।
  • जिनमें 5 ट्रांजेक्शन एसबीआई एटीएम और तीन ट्रांजेक्शन दूसरे बैंक के एटीएम के होंगे।
शोभा प्रखर

अहमदाबाद से पत्रकारीता एवं मास कम्यूनिकेशन की तालीम प्राप्त कर पिछले 4 सालों से मीडिया के क्षेत्र में बतौर पत्रकार कार्यरत हूँ| निजी विचारों को लेख एवं आलेखों में उतारना पसंद है| पत्रकारीता के साथ साथ कहानियाँ एवं फ़िल्म लिखना भी जारी है| वर्तमान समय में Arthgyani ऑनलाइन वेबपोर्टल के साथ बिजनेस विषयों पर पत्रकारिता जारी है|

Recent Posts

आईपीओ आने पर बीमा कंपनियों को मिलेगा लाभ

एलआईसी का आईपीओ आने पर अन्य बीमा कंपनी में बहुत जल्द अपने इश्यू पेश कर पाएंगी।  फिलहाल के  नियमों के… Read More

24 mins ago

चीनी मीलों पर किसानो के गन्ने का पैसा बकाया 2,400 करोड़ रूपये

2018-19 में मीलों ने किसानो को 84,700 रूपये अदा किये थे। और 2017-18 के सत्र में 84,900 रूपये किसानो के… Read More

1 hour ago

कैबिनेट ने दी दो अहम बिलों की मंजूरी, आमजन पे पड़ेगा दूरगामी प्रभाव

सरोगेसी के नए क़ानून को संसद की मंजूरी मिलने के बाद वाणिज्यिक सरोगेसी पर प्रतिबंध लगेगा और सिर्फ परोपकारी सरोगेसी… Read More

17 hours ago

किसान उदय योजना – Ujwal Discom Assurance Yojana

उदय योजना (Ujwal Discom Assurance Yojana) के तहत 2 तरह के पंप सेट मुहैया करवाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसान उदय… Read More

17 hours ago

चंडीगढ़ में पेट्रोल के दाम – पेट्रोल प्राइस (26 February 2020)

आइए जानते हैं कि पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में पेट्रोल के मूल्य को किन-किन चीजों से फर्क… Read More

18 hours ago

मैसूर में चांदी का भाव – सिल्वर प्राइस (27 February 2020)

मैसूर के लोग चांदी के बर्तन बनवाते हैं। मैसूर के लोग चांदी के गहनों  से बर्तन बनवा कर उपहार के… Read More

18 hours ago