Arthgyani
होम > बाजार > शेयर बाजार > शानदार शुरुआत के बाद शेयर बाज़ार ने लगाईं डुबकी

शानदार शुरुआत के बाद शेयर बाज़ार ने लगाईं डुबकी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 226 अंक उछल कर 41,685.79  और निफ्टी 62.15 अंक की बढ़त के साथ 12,236.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था

दो दिनों के शानदार बढ़त और कल के गिरावट के बाद आज एक बार फिर से भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट का रुख देखने को मिला| आज यह लगातार दूसरा दिन है जब भारतीय शेयर बाज़ार के दोनों प्रमुख सूचकांक भारी नुकसान के साथ बंद हुए| जहां BSE के सेंसेक्स ने 202.05 अंकों और 0.49% के नुकसान के साथ 41,257.74 अंकों पर अपने आज दिन की क्लोजिंग की, वहीं NSE के निफ्टी ने भी सेसेक्स के रुख का पालन करते हुए 0.50% और 61.20 अंकों के नुकसान के साथ 12,113.45 अंकों पर अपने दिन की क्लोजिंग की|

इंट्रा डे रहा उथल-पुथल भरा 

अगर आज के इंट्रा डे कारोबार की बात करें तो आज का दिन बहुत उथल-पुथल भरा रहा| आज के दिन में सेंसेक्स ने जहां 41,685.79  अंकों के उच्चतम स्तर को छुआ, वहीं कई बार निचे आने के बाद 41,201.17 अंकों के निम्नतम स्तर पर भी गोता लगाया| इंट्रा डे में निफ्टी का हाल भी काफी उतार-चढाव भरा रहा| निफ्टी ने इंट्रा डे में एक समय जहां 12,238.15 अंकों के उच्चतम स्तर पर था, वहीं दुसरे समय पर 12,096.60 अंकों के निम्नतम अंकों को भी स्पर्श कर रहा था|

शानदार हुई थी दिन की शुरुआत 

अगर दिन शुरुआत की बात करें तो इस कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन आज शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान के साथ खुले थे| 30 शेयरों वाले BSE सेंसेक्स के सभी शेयर हरे निशान के साथ खुले थे| शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 226 अंक उछल कर 41,685.79  और निफ्टी 62.15 अंक की बढ़त के साथ 12,236.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था|

जल्द ही ढलान की तरफ बढ़ गया बाज़ार 

लेकिन यह तेजी बरकार नहीं रह पाई और जल्द ही सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करने लगें| सुबह के 11.10 बजते-बजते सेंसेक्स 41,201 के आंकड़ों पर आ चूका था, जोकि बाद में सेंसेक्स का न्यूनतम स्तर भी साबित हुआ| वहीं निफ्टी ने भी उसी समय 12,103 के न्यून आंकड़े को टच किया| हालांकि निफ्टी का यहीं न्यून स्तर नहीं था, निफ्टी ने दोपहर के 2.45 पे 12,096.60 अंक के न्यूनतम अंक को भी टच किया|

विदित हो कि बाज़ार के नकारात्मक प्रभाव और चीन के कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ से निवेशक संशय में हैं कि वह कहां निवेश करें, फलतः बिकवाली का रुख बना हुआ है| वैश्विक बाज़ार के नकारात्मक रुख से भी निवेशकों में सेफ निवेश की तरफ आकर्षण देखा जा रहा है| कल भी इन्हीं वजहों से बाज़ार में नरमी आई थी|

आज के निफ्टी के टॉप गेनर रहें- YES BANK 5.38%, BHARTIARTL 4.38%, UPL 2.46%, BPCL 1.72% और HCLTECH 1.58%

आज के निफ्टी में टॉप लूज़र रहें- GAIL 5.49%, INFRATEL 5.45%, INDUSINDBK 3.72%, EICHERMOT 3.08% और POWERGRID 2.97%