Share Market News: शानदार शुरुआत, सेंसेक्स पहुंचा 31 हज़ार के पार

आर्थिक राहत पैकेजों पर सवार शेयर बाज़ार में बढ़त की रफ़्तार आज सुबह से भी जारी रही| आज के सुबह के इस बढ़त के पीछे एक अन्य कारण है RBI द्वारा मोनेटरी पालिसी और दरों में बदलाव

आर्थिक राहत पैकेजों पर सवार शेयर बाज़ार ( SHARE MARKET NOW ) में बढ़त की रफ़्तार विगत तीन दिनों के भांति आज सुबह से भी जारी रही| आज के सुबह की इस शानदार ओपनिंग के पीछे एक अन्य कारक काम कर रहा है, वह है रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ( RBI ) द्वारा मोनेटरी पालिसी और दरों में बदलाव| हालांकि दिन चढने के साथ गिरावट देखी जा रही है| खबर प्रकाशित होने के समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) का सेंसेक्स 38.63 अंक क्व नुकसान के साथ 29,908.14 के स्तर पर पहुंच चूका है| वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) का निफ्टी 52.25 अंकों के बढ़त के साथ 8693.70 के स्तर पर पहुंच चूका है|ज्ञात हो कि सेंसेक्स एक समय चढ़ कर 31 हज़ार के आंकड़े को पार कर गया था| हालांकि अभी बाज़ार  ( SHARE MARKET NOW ) सपाट कारोबार कर रहा है, मगर उम्मीद है की क्लोजिंग शानदार होगी|

आर्थिक राहत पैकेज ने किया बूस्टर का काम

ज्ञात हो कि विगत दिनों अमेरिकी सरकार ने दो लाख करोड़ डॉलर के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया था, इससे अमेरिका सहित विश्व के अन्य शेयर बाज़ारों ( SHARE MARKET NOW ) में अच्छी तेज़ी देखी जा रही है| वैश्विक बाज़ारों के इस सकारात्मक रुख का असर भारतीय बाज़ारों में भी देखने को मिला रहा है| इसके साथ ही कल भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी 1.7 लाख करोड़ रूपए के आर्थिक राहत पैकेज का ऐलान किया है| इन दोनों ने भारतीय निवेशकों के लिए बूस्टर का काम किया है|

कल भी हुई थी शानदार क्लोजिंग

जानकारी के लिए बता दें कि कल सेंसेक्स ने 1,410.99 अंकों की शानदार बढ़त बनाते हुए 29,946.77 के स्तर पर क्लोजिंग की थी| दूसरी ओर NSE के निफ्टी ने 323.60 अंकों की बढ़त के साथ 8641.45 के स्तर पर अपने कारोबारी दिन की क्लोजिंग की थी|

अजीत सिंह

विगत सात वर्षों से लेखन कार्य में सक्रिय| वाणिज्य से स्नातक व सिविल सेवाओं की तैयारी के उपरांत पूरी तरह से लेखन कार्य में समर्पित| कहानी लेखक के तौर पर कई साहित्यिक समूहों द्वारा सम्मानित| ऑनलाइन ब्लॉग लेखक और राजनीतिक विश्लेषक| वर्तमान में अर्थज्ञानी के लिए आर्थिक लेखन |

Recent Posts

आधार-पैन कार्ड लिंकिंग के लिए न हों परेशान! अपनाएं ये 3 तरीके आसान

भारत में जितने लोगों के पास पैन कार्ड है, उसमें से 50% लोगों ने भी… Read More

2 months ago

30 सितंबर तक मौजूदा विदेश व्यापार नीति को यथावत रखने का निर्णय

मौजूदा विदेश व्यापार नीति 31 मार्च 2020 को समाप्त होने वाली थी परन्तु कोरोना संकट… Read More

2 months ago

Share Market News: मिलाजुला कारोबार, निफ्टी में फायदा-सेंसेक्स में नुकसान

भारत सरकार ने कल 1.7 लाख करोड़ रूपए के राहत पैकेज का ऐलान किया था,… Read More

2 months ago

राहत पैकेज के समर्थन में रिज़र्व बैंक ने रेपो दर में की कटौती

रिज़र्व बैंक ने मौद्रिक नीति की तीन दिवसीय समिति की बैठक में रेपो दर में… Read More

2 months ago

Moody’s ने भारत के विकास दर को घटाकर आधे से भी कम किया

रेटिंग एजेंसी Moody’s द्वारा जारी  ‘ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2020-21’ में आगामी वर्ष में भारत सहित… Read More

2 months ago

लॉकडाउन में राहत की साँस, सैलरी समय पर मिलेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों से आग्रह किया है कि एंप्लॉयीज को… Read More

2 months ago